फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से तंग होकर युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के तालपुरा मोहल्ले में पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने घर में रात में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

थाना नवाबाद के तालपुरा मोहल्ला में कपिल पुत्र हरिदयाल किराए से मकान लेकर रहता था। जीविकोपार्जन के लिए कपिल इनवर्टर बैटरी सुधारने का काम करता था। घर में पत्नी के अलावा दो बेटियां एवं एक पुत्र हैं। पड़ोसियों के मुताबिक कपिल और उसकी पत्नी के बीच चार दिन पहले काफी लड़ाई हुई थी। इस दौरान कपिल ने पत्नी पर हाथ भी उठाया। नाराज होकर पत्नी ने कपिल से अलग उसी दिन से दूसरे कमरे में रहना शुरू कर दिया था। सोमवार रात रोजाना की तरह खाना खाकर कपिल अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे नहीं निकला तो पत्नी ने दरवाजा खटखटकाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब खिड़की से झांककर देखा तब अंदर उसका शव छत में लगे लोहे के हुक से लटका दिखाई पड़ा। यह देखकर पत्नी की चीख निकल गई। तब तक वहां पड़ोसी भी जमा हो गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। थोड़ी देर में मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कपिल की मौत की सूचना मिलते ही घर पर रिश्तेदारों का भी तांता लग गया। घर में रोना-पीटना मच गया। आसपास के लोग किसी तरह परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें