फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बूथ में मिला व्यक्ति का शव, बीमारी से मौत का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार सुबह गोविंद चौराहा स्थित पुलिस बूथ के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। बीमारी से मौत का अनुमान है। मृतक इलाके में भीख मांगकर गुजर बसर कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित गोविंद चौराहा के पास पुलिस बूथ बना हुआ है। एमएलसी चुनाव मतगणना के मद्देनजर पुलिस फोर्स ड्यूटी पर रहने के चलते बूथ पर कोेई भी पुलिस कर्मी नहीं था। बृहस्पतिवार रात इलाके का एक व्यक्ति आकर ठहर गया। इसी बीच रात में उसकी मौत हो गई। सुबह करीब 9 बजे पुलिसकर्मी बूथ पर पहुंचे। जहां व्यक्ति को बेहोशी की हालत में देखकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक व्यक्ति इलाके में रहकर भीख मांगकर गुजर बसर कर रहा था। मृतक की शिनाख्त भी नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि रात में अचानक बीमारी के चलते हालत बिगड़ गई और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें