फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवाओं में आत्मनिर्भरता की नई लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। युवा शक्ति ने नौकरी का मोह छोड़कर नवाचार की दिशा में आगे बढ़कर खुद का कारोबार करने में दिलचस्पी दिखाई है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की राज्य स्तरीय रैंकिंग में झांसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। उद्योग विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस अभियान में जनपद को मिले वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष आठ माह में तीन गुना आवेदन प्राप्त हो गए हैं। स्वीकृत आवेदनों में अब तक 70.68 प्रतिशत युवाओं को ऋण भी दिलवा दिया गया है।
विज्ञापन


सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5 लाख रुपये का ऋण बगैर ब्याज के मुहैया करा रही है। यही नहीं, 10 प्रतिशत सब्सिडी के साथ काम से संबंधित प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है। उद्योग विभाग के मुताबिक झांसी जनपद को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2200 युवाओं को ऋण दिलवाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके सापेक्ष अब तक 6,179 आवेदन प्राप्त हो गए हैं। 5,675 आवेदनों को जांच के लिए बैंक भी भेजा जा चुका है। इनमें 1,680 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए 1,555 युवाओं को ऋण भी दिला दिया गया है। दिसंबर महीने में भी कुछ आवेदकों को इसका लाभ मिल सकता है। .....
बॉक्स में -
झांसी के ऊपर हैं ये चार जिले

- सीएम युवा उद्यम विकास अभियान के तहत युवाओं को ऋण दिलवाने के मामले में झांसी प्रदेश में पांचवें पायदान पर है। वहीं 107.51 प्रतिशत के साथ जाैनपुर पहले, 104.04 प्रतिशत के साथ आजमगढ़ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा 83.68 प्रतिशत ऋण बांटने के साथ अंबेडकरनगर तीसरे स्थान पर है और 80.79 प्रतिशत के साथ काैशाम्बी चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन


.......
इस तरह के काम में ज्यादा रुझान
- सिलाई सेंटर

- साइबर कैफे

- फूड रेस्टोरेंट

- ब्यूटी पार्लर

- मेंस सैलून

- सर्विस सेंटर



ललितपुर पिछड़ा, प्रदेश में 23वां स्थान
- इस अभियान में ललितपुर पिछड़ गया है। यह जनपद प्रदेश में 23वें पायदान पर है। ललितपुर को 1700 का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष अब तक प्राप्त हुए 3,241 आवेदनों में 3,074 को जांच के लिए बैंक भेजा गया है। इनमें 931 आवेदनों को स्वीकृति देने के साथ 688 को ऋण भी स्वीकृत कर दिया गया। अक्तूबर महीने में ललितपुर में 956 लोगों को ऋण वितरित किया गया।

.......

वर्जन -

- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में झांसी के युवा काफी उत्साह दिखा रहे हैं, जबकि ललितपुर में अपेक्षाकृत कम हैं। झांसी में लक्ष्य के सापेक्ष तीन गुना तक आवेदन मिले हैं, जबकि ललितपुर में दोगुना के आसपास आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों में उद्योग विभाग की टीम द्वारा बैंकों से समन्वय करके लाभार्थियों को ऋण वितरण कराने के प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


- मनीष चौधरी, संयुक्त आयुक्त, उद्योग विभाग झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें