फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति की मौत, चिरगांव के महेवा तिराहे पर हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुधवार सुबह झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के महेवा तिराहे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




टहरौली के घुरइया गांव निवासी चतुर्भुज (40) के बच्चे शिवाजी नगर में रहकर पढ़ाई करते हैं। परिजन का कहना है कि चतुर्भुज पत्नी गीता (38) के साथ बच्चों के पास आए थे। बुधवार सुबह दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह महेवा तिराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। चतुर्भुज एवं गीता सड़क पर जा गिरे। कंटेनर उनको कुचलता हुआ निकल भागा। चतुर्भुज की मौके पर मौत हो गई जबकि पत्नी गीता को सिर, हाथ एवं पांव में चोट आ गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। नाजुक हाल में गीता को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उधर, परिवार के लोग भी हादसे की खबर मिलने पर रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। चतुर्भुज के परिवार में पत्नी समेत बेटी काजल, मधु एवं बेटा सिद्धांत हैं। चिरगांव थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक, कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें