फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: माता-पिता के साथ घर में जमीन पर सो रही बालिका को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम, कर दिया शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालाबेहट/ललितपुर। माता-पिता के साथ घर के अंदर जमीन पर सोते समय बालिका को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसकी झाड़ फूंक कराने में जुटे रहे। इस बीच उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा बालाबेहट निवासी सुखनंदन बरार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को उसकी 11 वर्षीय पुत्री बसंती घर के अंदर जमीन पर सो रही थी। पास में वह, उसकी मां और भाई-बहन भी सो रहे थे। करीब 3 बजे उसे सांप ने डस लिया। शोर सुनकर वह लोग जागे और उजाला किया तो घर में सांप दिखाई दिया। जिसे लाठी से मार दिया। इधर सांप के काटने से बसंती की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद वह लोग समीपवर्ती मध्य प्रदेश के एक क्षेत्र में झाड़ फूंक कराने ले गए। लेकिन कोई आराम नहीं मिला। जिसके बाद एमपी के जनपद टीकमगढ़ क्षेत्र में स्थित एक धार्मिक स्थल पर झाड़ फूंक को लेकर पहुंचे। लेकिन यहां बताया कि बसंती की मौत हो गई। शव को लेकर घर आ गए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका दो बहन-एक भाई में दूसरे नंबर की थी और वह कक्षा 6वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें