फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कस्बा बिरधा में 60 लाख की लागत से होगा गोशाला का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन ने बजट किया आवंटित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कस्बा बिरधा में जिला पंचायत 60 लाख रुपये की लागत से गोवंश आश्रयस्थल का निर्माण कराने जा रही है। शासन ने इसके लिए बजट आवंटन कर दिया है। यहां पर एक एकड़ भूमि में यह तैयार की जाएगी। इससे बिरधा व आसपास के किसानों को अन्ना जानवरों से निजात मिलेगी।
कस्बा बिरधा में अन्ना जानवरों से निजात दिलाने के लिए जिला पंचायत बोर्ड ने प्रस्ताव पासकर शासन को भेजा था। इस पर शासन ने मंजूरी दे दी है। यह गोवंश आश्रय स्थल 60 लाख की लागत से तैयार किया जाएगा। इसकी निविदा प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। यहां पर करीब 300 गायों को संरक्षण दिया जाएगा। इससे बिरधा ही नहीं आसपास के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों को अन्ना जानवरों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बिरधा क्षेत्र के किसान व आम नागरिकों को अन्ना व निराश्रित जानवरों से हो रही परेशानी के बारे में बता रहे थे। उनकी इस समस्या को दूर करने के लिए जिला पंचायत बोर्ड में प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा था। शासन ने इसकी मंंजूरी दे दी है, जिससे वहां पर जल्द की गोवंश आश्रय स्थल मूर्त रूप ले लेगा।
कैलाश नारायण निरंजन जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें