फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता वही, जो तीन सौ सदस्य बनाए

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। महानगर के सदस्यता प्रभारी हनुमान मिश्रा ने कहा कि नेता वही माना जाएगा, जो अपने बूथ पर कम से कम तीन सौ सदस्य बनाएगा।
विज्ञापन

रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला के शुभारंभ पर महानगर सदस्यता प्रभारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अच्छी तरह से समझ लें कि बिना काम किए पार्टी में नेतागीरी संभव नहीं है। या तो पार्टी का काम करियेे अथवा अपने घर बैठिए। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि झांसी महानगर को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। पार्टी कार्यकर्ता लक्ष्य पूरा करना जानते हैं। महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋ षी ने कहा कि यदि कार्यकर्ता अभी से लक्ष्य पूरा कर लेंगे तो आगामी चुनाव में कम मेहनत करनी पड़ेगी। महानगर के सदस्यता प्रमुख हिमांशु दुबे ने कहा कि भाजपा की गाइड लाइन स्पष्ट है कि निष्क्रिय लोग आगे न बढ़ें और परिश्रमी पीछे नहीं रहें। क्षेत्रीय सदस्यता प्रभारी राकेश गुप्ता एवं सरोज अग्निहोत्री ने अभियान में जुटने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर सुबोध गुबरेले, प्रदीप सरावगी, राजीव सिंह पारीछा, गिरीश चंद्र सक्सेना, डा. एल के पालीवाल, अनिल पटैरिया, संतोष गुप्ता, हनुमंत सिंह नरबरिया, ब्रजेश मिश्र, संजीव तिवारी, गिरजा तिवारी, मनीराम राय, जगदीश राज साहू, दिलीप पुरी, सुमन पुरोहित, प्रियांशु डे, रोहित गोठनकर, हेमंत ठाकुर, नीता अवस्थी, महेंद्र कुशवाहा, रामतीर्थ सिंघल, जगदीश साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें