फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट

Thu, 26 Jun 2014 05:32 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इन दिनों प्रशासनिक अमला मुख्य सचिव के आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ है। बुधवार को अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन 28 जून को झांसी आएंगे। उनके साथ विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव व सचिव स्तर के अधिकारी भी आएंगे। यहां वह झांसी व चित्रकूट मंडल की कानून व्यवस्था तथा विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव के दौरे के मद्देनजर नजर इन दिनों सरकारी कार्यालयों में रेड अलर्ट की स्थिति है। सभी अधिकारी /कर्मचारी अपने - अपने विभाग की लंबित योजनाओं को पूरा करने में जुटे हुए हैं। कार्यालयों में व्यवस्थाएं चकाचक की जा रही हैं, साथ ही अभिलेखों का रखरखाव भी दुरुस्त किया जा रहा है। मुख्य सचिव के सभी कार्यक्रम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आडिटोरियम व सभा कक्ष में तय किए गए हैं, जिसके चलते बुधवार को जिलाधिकारी लाल बिहारी पांडेय, एडीएम यू एन पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट आर पी मिश्रा समेत सभी उप जिलाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया तथा अधीनस्थों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें