फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों ने खूब दिखाया उत्साह

Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी/चिरगांव/बड़ागांव । झांसी- ललितपुर संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हो गया। शहरी के साथ- साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान को लेकर लोगों में उत्साह रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत बड़ागांव के श्री कृष्ण आदर्श इंटर कालेज के तीन बूथों पर 1198 में से 800 मतदाताओं ने वोट डाले। बड़ागांव इंटर कालेज में भी मतदाताओं की भीड़ सुबह से ही बूथ पर पहुंच गई थी। यहां के चार बूथों पर 4400 से अधिक की वोटिंग थी। सुबह सवा नौ बजे तक 900 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। यहां वेबकास्टिंग भी चल रही थी। बड़ागांव कसबा व क्षेत्र के 16 बूथों पर 62.86 प्रतिशत मतदान हुआ। तारपाठापुरा में 950 में से 348 मतदाताओं ने व पंचमपुरा में 1207 में से 752 मतदाताओं ने वोट डाले। चन्द्रपुरा बाजार हरदौलपुरा में 1444 में से 871 मतदाताओं ने, तकियापुरा मलयाना आंशिक में 861 में से 582 मतदाताओं ने व तकियापुरा मलयाना में 986 में से 624 मतदाताओं ने मतदान किया। बड़ागांव कसबे के 8,077 मतदाताओं में से 4753 मतदाताओं ने वोट डाले। ग्रामीण क्षेत्र के भूपनगर में 600 में से 461, दौन में 969 में से 717, दुनारा में 488 में से 357, बचावली में 883 में से 672, मड़ोरा में 1309 में से 814 व हाजीपुरा में 359 में से 280 लोगों ने मतदान किया।
चिरगांव ब्लाक में 75 प्रतिशत वोटिंग हुई। सरदार पटेल इंटर कालेज चिरगांव में स्काउट और गाइड मतदाताआें को बूथ तक पहुंचाने अथवा उन्हें मतदान से संबंधित जानकारी देने में मुस्तैदी से लगे रहे। यहां पर भी वेबकास्टिंग चल रही थी। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मियांपुर में 1,195 वोटरों में से 467 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग प्रात: ग्यारह बजे तक कर लिया था। मियांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरन वोट डाले जाने की शिकायत भी दर्ज कराई। प्राथमिक विद्यालय लुहरगांव घाट में दोपहर को मतदान कुछ धीमा हो गया था। यहां उस समय तक 791 वोटरों में से 456 ने अपना वोट डाल दिया था। प्रा. वि. खोह में मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। 396 में से 214 वोटरों ने मतदान कर लिया। आदर्श जनप्रिय इंटर कालेज टहरौली में मतदान को लेकर वोटरों में काफी उत्साह रहा। यहां दोपहर तक करीब 3800 वोटरों में से 1817 वोट डाल दिए गए थे, जबकि मतदाताओं की कतारें लगी हुई थीं। ग्राम बिजना, सुजुवां, पंडवाहा, किशोरपुरा, सुल्तानपुरा, देदर, रेवन आदि गांवों में भी मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर अपनेे मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें