फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुल रही मुन्नालाल सब स्टेशन की बिजली

Tue, 29 Apr 2014 05:31 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हंसारी से मुन्नालाल पावर हाउस आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से सोमवार देर रात तक संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली न रहने से जीआईसी ग्राउंड में मतदान टीमों को भेजने की तैयारियों में भी व्यवधान पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की रात आठ बजे मुन्नालाल पावर हाउस के दो फीडरों को छोड़कर बाकी फीडरों पर एक घंटे की कटौती की जा रही थी। रात नौ बजे आपूर्ति को सामान्य किए जाने के दौरान हंसारी से आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। देर रात तक अवर अभियंता प्रमोद कुमार के नेतृत्व में फाल्ट तलाश रहे कर्मचारियों को सफलता नहीं मिल सकी थी। बिजली न रहने के कारण खंडेराव गेट, आंतिया तालाब, पंचकुइयां, नई बस्ती, बीकेडी, बंसल कालोनी, शारदा हिल्स कालोनी, पठौरिया, सीपी मिशन कंपाउंड, हाइडिल कालोनी, सर्किट हाउस आदि क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें