युवाओं को मतदान अवश्य करना चाहिए। इसके उचित प्रयोग से वह देश एवं समाज में व्यापक परिवर्तन ला सकते है। हम युवाओं को उन प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत देना चाहिए जो विकास के मुद्दों को प्रभावी तरीके से संसद में उठा सकें और उसे क्रियान्वित करवा सकें। मैं मतदान अवश्य करूंगा और इस उम्मीद के साथ कि देश का नेतृत्व ऐसे हाथ में होगा जो विकास पथ पर देश व समाज को लेकर चलेगा। हम अपनी संवैधानिक ताकत से ही अपना अधिकार प्राप्त कर सक ते हैं।
यह कॉलम उन युवाओं का नजरिया साझा करने के लिए है, जो पहली बार वोट डालने वाले हैं। किन मुद्दोें को सोचकर करेंगे वोट? अपने विचार हमें लिख भेजें। साथ में अपना फोटो भी भेजें। डाक से अमर उजाला कार्यालय, 15 इंडस्ट्रियल एरिया, ग्वालियर रोड, झांसी अथवा अमर उजाला सिटी कार्यालय, 7 सिल्वर प्लाजा, जीवन शाह तिराहा, झांसी के पते पर लिख सकते हैं। लिफाफे पर मेरा देश - मेरा वोट जरूर लिखे। इसके अलावा aujhansi@gmail.com पर हमें ई - मेल भी कर सकते हैं।