फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता बरतें, सुरक्षित रहें

Wed, 22 Jan 2014 05:51 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आरपीएफ मित्र योजना समिति व लाइंस क्लब झांसी सिटी के तत्वावधान में मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर सामानों की सुरक्षा एवं जहरखुरानी रोकने हेतु यात्रियों के बीच जन जागरण अभियान चलाया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त राजीव यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान प्लेटफार्म पर आई ट्रेनों के यात्रियों को पर्चे बांटे गए। साथ ही बैनर व लाउड स्पीकर के जरिए उन्हें जागरूक किया गया। यात्रियों से आग्रह किया गया कि वह किसी अपरिचित द्वारा दी गई खानपान की कोई वस्तु न लें। इसमें जहर हो सकता है। ट्रेन जब आउटर पर खड़ी हो तो सतर्कता बरतें। गाड़ी धीमी होने पर अराजक तत्व इसका लाभ उठा सकते है। यात्रा के दौरान पर्स, मोबाइल, लैपटॉप व कैमरा को हमेशा अपने साथ रखें, इन वस्तुओं की सबसे अधिक चोरी होती है। गाड़ी के पायदान या दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा न करें, ऐसे में अराजक तत्व आभूषण, मोबाइल आदि छीन सकते हैं। कोई भी लावारिस वस्तु दिखे तो उसकी सूचना आरपीएफ, जीआरपी या रेलकर्मी को तुरंत देनी चाहिए।
इस अवसर पर ठाकुर उदय सिंह राजपूत, सियाराम शरण चतुर्वेदी, नवीन गुप्ता, अब्दुल खालिद, सीताराम रायकवार, कमलेश कुमार सेठ, अजय मोदी, यासिर अराफात, अब्दुल शाहिद, रोनाल्ड पंत, अब्दुल राशिद, श्याम छावड़ा, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, मनोज अवस्थी, प्रमोद गुप्ता, एसआई अमित कुमार मीणा, ए के गोस्वामी, एएसआई घनश्याम दास, दीपक कुमार, मनीष कांत, जितेंद्र भारती आदि मौजूद थे। अंत में प्रभारी निरीक्षक एस के सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें