फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में निपटे 293 मुकदमे

Mon, 20 Jan 2014 05:50 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकृति के 293 वादों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामवृक्ष यादव के निर्देशन में आयोजित लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंट क्लेम के चार प्रकरण निस्तारित कर पीड़ित पक्ष को 6,12,000 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। इसके अलावा 14 भरण पोषण, दो वैवाहिक, 10 व्यावहारिक एवं 12 उत्तराधिकार अधिनियम वाद निस्तारित किए गए। साथ ही 251 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 23,275 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए। इस अवसर पर जनपद के न्यायिक अधिकारियों समेत जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा, सचिव प्रणय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बाद में सभी के प्रति आभार विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण कुमार सिंह ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें