फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

116 ने मांगा आतिशबाजी बिक्री का लाइसेंस

Tue, 29 Oct 2013 05:43 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आतिशबाजी बिक्री के लाइसेंस के लिए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय को 116 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभी आवेदनों पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी की रिपोर्ट मांगी गई है। कारोबारियों को लाइसेंस एक नवंबर को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से आबादी के बीच आतिशबाजी की बिक्री प्रतिबंधित है, जिसके चलते नगर में तीन खुले मैदानों में पटाखा बाजार लगाए जाते हैं। सदर बाजार का पटाखा बाजार झांसी क्लब, शहर क्षेत्र का क्राफ्ट मेला ग्राउंड व सीपरी बाजार क्षेत्र का आर्य कन्या कालेज के पास बाजार सजाया जाता है। इसमें दुकान लगाने के लिए कारोबारियों को नगर मजिस्ट्रेट से लाइसेंस लेना होता है। सोमवार को लाइसेंस के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि थी। यहां 116 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों को मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पास भेजा गया है। अग्निशमन विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों की सुरक्षा के मद्देनजर जांच की जाएगी। अग्निशमन विभाग से ओके रिपोर्ट आने पर विक्रेताओं को एक नवंबर को लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे।

प्रतिबंध के बाद भी बिक्री जारी
झांसी। सुरक्षा के लिहाज से आतिशबाजी की बाजार में बिक्री प्रतिबंधित है। लेकिन, इसकी परवाह किए बगैर कुछ कारोबारी नगर के व्यस्ततम बाजार गांधी रोड पर धड़ल्ले से आतिशबाजी बेच रहे हैं। इसके अलावा व्यापक पैमाने पर भंडारण भी किया जा रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें