फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दरोगा, तीन सिपाही निलंबित

Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाने से मंगलवार की मध्यरात्रि चेन स्नैचर के भागने के मामले में एक एसआई व तीन पुलिस कर्मियों को बृहस्पतिवार की शाम निलंबित कर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति जिला कमांडेंट से की गई है। वहीं, थानाध्यक्ष को एक सप्ताह में भागे अपराधी को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल की सायं करीब साढ़े चार बजे पल्सर सवार दो बदमाश नवाबाद थानांतर्गत करगुवांजी में ललितपुर के आजादपुरा निवासी प्रसन्न कुमार जैन की पत्नी विद्या जैन के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले थे। पुलिस कंट्रोल रूम ने सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स को दौड़ा दिया। कुछ मिनट बाद ही चीता मोबाइल नंबर 27 के सिपाहियों ने बूढ़ा भोजला के पास लोगों के सहयोग से पल्सर सवार बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से लूटा मंगलसूत्र व 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ था। चीता मोबाइल ने दोनों को थाने पहुंचा दिया। मंगलवार की मध्यरात्रि एक शातिर बदमाश थाने से हाथ में लगी हथकड़ी निकालकर भाग गया। काफी तलाशने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात दिनेशचंद्र पी. ने थाने पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों से पूछताछ की और देर सायं एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराया। गुरुवार की सुबह एसएसपी ने स्वयं थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व होमगार्ड से पूछताछ की। प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही का प्रकाश में आने पर नाइट अफसर एसआई शैलेंद्र सिंह, सिपाही राम खिलावन, शिव शंकर व भगवत प्रसाद को निलंबित कर दिया। जिला कमांडेंट को होमगार्ड मंगल सिंह व प्रताप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डा. के. एजिलरसन ने बताया कि थाने से अपराधी के भागने का मामला काफी गंभीर है। जांच में लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर एक एसआई और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष को हिदायत दी गई है कि वह एक सप्ताह के अंदर भागे अपराधी को गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें