फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल समस्या से निपटने को नगर छह जोन में बांटा

Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। जिलाधिकारी तनवीर जफर अली ने कहा कि गर्मियों में किसी भी दशा में पेय जलापूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। सूखा से निपटने के लिए सभी विभाग 30 अप्रैल तक अपनी कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत कर दें। यह निर्देश उन्होंने संभावित सूखे से निपटने की तैयारी व प्रबंध योजना बनाने संबंधी बैठक में दिए।
कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पेय जल समस्या से निपटने के लिए नगर को छह जोन में बांटा जाए, प्रत्येक जोन में दस वार्ड शामिल किए जाएं। जल संस्थान प्रत्येक वार्ड में दो टीमें तैनात करें, जिससे हैंडपंप की रिपेयरिंग तत्काल हो सके। साथ ही प्रत्येक जोन में एक जिला स्तरीय अधिकारी सत्यापन के लिए तैनात किया जाए, जो प्रति दिन रिपोर्ट प्रेषित करे।
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा ने बताया कि उन्होंने जनहित में विधायक निधि से 10 कुओं की सफाई /मरम्मत कर पेय जल योग्य बनाने, नगरीय क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के लिए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर वाटर कूलर लगाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे डीआरडीए द्वारा निरस्त कर दिया गया। इस पर डीएम ने डीआरडीए के एई को कड़ी फटकार लगाई तथा सदर विधायक को दुबारा प्रस्ताव भेजने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वह अपने विशेषाधिकारी टीआर 27 के तहत धन की व्यवस्था करेंगे। पेज जलापूर्ति किसी भी दशा में बाधित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम यू एन पांडेय, सदर तहसील, मऊरानीपुर, गरौठा व टहरौली के एसडीएम समेत जल संस्थान, जल निगम, विद्युत, सिंचाई आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें