फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : साढ़े सात करोड़ घाटे का बजट पेश

Wed, 27 Feb 2013 05:31 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वित्त समिति ने वित्तीय वर्ष 2013-14 का साढ़े सात करोड़ रुपये घाटे का बजट पेश किया। यह धन वेतन, मानदेय, स्कालरशिप, सेमिनार सहित आउटडोर स्टेडियम, परीक्षा कक्ष, कर्मचारियों के आवास आदि निर्माण पर खर्च किया जाएगा। इस पर कार्य परिषद की मुहर लगना बाकी है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय वित्त समिति की बैठक में वित्त विभाग ने वित्तीय वर्ष 2013-14 में 5,069.33 लाख रुपये आय एवं 5,822.31 लाख रुपये खर्च के अनुमान का बजट पेश किया। बजट में शिक्षकों के वेतन, मानदेय, भवन निर्माण, शुल्क, पेनाल्टी, प्रकाशन व्यय, मूल्यांकन, परीक्षा व्यय आदि शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक मदों का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही आउट डोर स्टेडियम का निर्माण, परीक्षा कक्षों एवं कर्मचारियों के आवास निर्माण आदि की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। बजट में सुरक्षा कर्मियों एवं लैब असिस्टेंट के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया। 752.98 लाख रुपये के घाटे की भरपाई के लिए समिति ने राज्य सरकार, उच्च शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं दूसरी फंडिंग एजेंसियों से अनुदान प्राप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई। वित्त समिति के बजट को कार्य परिषद में स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा। ईसी में मुहर लगने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में वित्त अधिकारी एस के मिश्रा, प्रति कुलपति प्रो. पंकज अत्रि, कुलसचिव अशोक कुमार अरविंद, कोषागार उप निदेशक अर्जुन सिंह, मुख्य कोषाधिकारी सत्येंद्र मिश्रा व उच्च शिक्षा अधिकारी डा. अवध नारायण सिंह यादव उपस्थित रहे। मालूम हो कि सन 2012-13 में वित्त समिति ने 7.32 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें