फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में आएगी एमसीआई की टीम

Wed, 27 Feb 2013 05:31 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में संचालित एमबीबीएस की मान्यता के मानकों को परखने के लिए मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की टीम मार्च माह में कभी भी आ सकती है। इसे देखते हुए कालेज प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।
सन 2011 में केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की सीटों को दोगुना कर दिया था। इसी क्रम में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में संचालित एमबीबीएस की सीटें सौ कर दी गई थीं। मेडिकल कालेज में मानकों को परखने के लिए मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) की टीम अगले माह झांसी आएगी।
विज्ञापन

टीम के सदस्य कालेज में उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रों व शिक्षकों की संख्या, उनकी योग्यता, सेलेबस, परीक्षा पैटर्न, चिकित्सीय उपकरण, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, ओपीडी संचालन, भर्ती मरीजों की संख्या, उनकी जांच, रिपोर्ट पर कार्रवाई व कालेज में पठन पाठन माहौल आदि बिंदुओं की जांच करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यूं तो एमसीआई हर तीन साल में कालेज का निरीक्षण कर मानकों को परखती है, लेकिन नए एमबीबीएस कोर्स संचालन की स्थिति में पांच सालों तक हर साल कालेज का निरीक्षण किया जाना है। निरीक्षण के बाद अगले साल के लिए कोर्स संचालन की मान्यता प्रदान की जाएगी। यह निरीक्षण सन 2012-13 का प्रस्तावित है। कालेज प्राचार्य डा. ए के मल्होत्रा का कहना है कि एमसीआई की टीम कभी भी आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें