फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर तैयार, दो जनवरी से हटेगा अतिक्रमण

Sun, 30 Dec 2012 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी। सड़कों और बाजारों में पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम ने रोस्टर तैयार कर लिया है। दो जनवरी से शुरू होने वाले अभियान की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंताओं को सौंपी गई है।
नगर निगम द्वारा तैयार किए गए रोस्टर के हिसाब से 02 जनवरी 2013 को इलाइट चौराहा से रिसाला चुंगी तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। तीन को रिसाला चुंगी से कानपुर बाईपास तिराहा, चार को इलाइट चौराहा से चित्रा चौराहा रेलवे पक्का पुल, सात तारीख को पक्का पुल से नंदनपुरा पुलिया, आठ को नंदनपुरा पुलिया से पहूंज तक, नौ को इलाइट चौराहा से बीकेडी होते हुए रेलवे क्रासिंग, दस को बीकेडी से चित्रा चौराहा, ग्यारह को जीवनशाह तिराहा से खंडेराव गेट, 15 को बीकेडी से आंतियाताल होते हुए खंडेराव गेट, 16 जनवरी को इलाइट से गोविंद चौराहा तक, 17 को गोविंद चौराहा से जेल चौराहा, 19 को गोविंद चौराहा से मिनर्वा होते हुए कोतवाली तक अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

21 जनवरी को कोतवाली से मानिक चौक (बाजार की सभी गलियां), 22 को दतिया गेट से गंधीगर टपरा होते हुए मालिनों का तिराहा, 23 को मालिनों का तिराहा से बड़ा बाजार होते हुए लक्ष्मी गेट, 24 को लक्ष्मीगेट से गल्ला मंडी तक, 28 को कोतवाली की ढाल से उन्नाव गेट पुलिस चौकी तक, 29 को दतिया गेट से फिल्टर रोड रेलवे क्र्रासिंग, 30 को सीपरी बाजार में चेलाराम स्वीट्स से रामा बुक डिपो और 31 जनवरी को सीपरी बाजार में रामा बुक डिपो से खालसा कालेज तक अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त रमाशंकर द्वारा अधिशासी अभियंता सतीश चंद्रा और शैलेंद्र गर्ग को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई जाए तथा संबंधित क्षेत्र के थाने में कार्रवाई की रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। अगर दुबारा उसी स्थान पर कब्जा होता है तो पुलिस जिम्मेदार होगी। पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें