फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को लुभा रहे आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड

Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी। नर्व वर्ष के मद्देनजर दुकानों पर ग्रीटिंग कार्ड सज गए हैं। इस बार युवाओं को लुभाने के लिए ग्रीटिंग कार्ड की कई वैरायटियां मार्केट में उतारी गई हैं। लव ऑफ गिटार, तुम मेरी सांसों में बसे हो, प्रेम के प्रतीक राधा कृष्ण कार्ड, स्नेक ऑफ द लव, न्यू ईयर सिंगिंग कार्ड, आई लव माई सिंगिंग, ट्रेडी बियर कार्ड, पॉप आफ पॉप, लव ऑफ पिजेन, पाकेट कार्ड युवाओं को खूब भा रहे हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार कार्डों के रेट में लगभग पन्द्रह से बीस प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके बावजूद दुकानदार ग्राहकों को लुभाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ग्राहक भी ग्रीटिंग कार्ड खरीदने एवं देखने में खासे उत्साहित देखे जा रहे हैं। मानिक चौक स्थित ग्रीटिंग कार्ड विक्रेता देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों के लिए हर प्रकार के न्यू ईयर कार्ड उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


तीन सौ तक में बिक रहे हैं कार्ड
रंग बिरंगे कार्डों को देखकर हर कोई खरीदने के लिए लालायित हो रहा है। स्नेक ऑफ द लव 180 रुपये में, लव ऑफ गिटार 60, न्यू ईयर सिंगिंग 60 से लेकर 100, ट्रेडी बियर कार्ड 150 से लेकर 250 तक, पॉप आफ पॉप 10 से लेकर 250 रुपये, लव ऑफ पिजेन 100, राधा कृष्ण कार्ड 50 से लेकर 100, लव कार्ड 30 से लेकर तीन सौ रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें