झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत बालाजीपुरम् में गुरुवार रात को घर के बाहर टहल रही महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की जंजीर झपटकर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने बाइक से इधर- उधर भागकर शातिरों को दबोचने का प्रयास किया, मगर कोई सफलता नहीं मिली। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
बताते हैं कि वाधवा पेट्रोल पंप के पीछे स्थित बालाजी पुरम् में गुरुवार की रात नन्दन किशोर राठौर की पत्नी हेमलता घर के बाहर रात करीब नौ बजे टहल रही थी। तभी बाइक से आए दो बदमाश युवकों ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ी और भाग गए। हेमलता के शोर मचाने से कालोनी में सनसनी फैल गई और कुछ ही देर में घरों से बाहर निकलकर आए लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।