फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली जा रही है बेसिक की पेंशन भुगतान प्रक्रिया

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद के पेंशनरों को अगले साल से पेंशन के लिए इंतजार नहीं करना होगा। उन्हें अन्य राजकीय पेंशनरों की भांति हर माह की पहली तारीख को कोषागार से पेंशन जारी की जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के पेंशनरों की पेंशन भुगतान की प्रक्रिया वर्तमान में अन्य राजकीय पेंशनरों से भिन्न है। उन्हें पेंशन का भुगतान विभागीय वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा किया जाता है। इसके लिए हर माह पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी बिल बनाकर वित्त एवं लेखाधिकारी के पास भेजते हैं। इसके बाद अनुदान का इंतजार किया जाता है। अनुदान आने पर वित्त एवं लेखाधिकारी द्वारा बिल ट्रेजरी में लगाया जाता है। तब कहीं जाकर पेंशनरों को पेंशन मिल पाती है। इस प्रक्रिया में अक्सर देरी हो जाती है। कभी बिल देर से बनता है तो कभी अनुदान लटक जाता है। ऐसे में कई - कई माह की पेंशन अटक जाती है। लेकिन, अब बेसिक के पेंशनरों को भी अन्य राजकीय पेंशनरों की भांति माह की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान किया जाएगा। शासन के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। जिले में बेसिक के 2,999 पेंशनर हैं। इन्हें अपने पहचान प्रपत्र भरकर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से प्रमाणित कराने होंगे। इसके बाद बेसिक के वित्त एवं लेखाधिकारी से प्रपत्र प्रति हस्ताक्षरित कराकर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर जमा करने होंगे। यहां प्रपत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


‘बेसिक के पेंशनरों को दिसंबर माह की पेंशन एक जनवरी को मुहैया करा दी जाएगी। उन्हें हर माह की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान किया जाएगा। इस पर खर्च होने वाले बजट की व्यवस्था अन्य राजकीय पेंशनरों की भांति सरकार करेगी।’
विज्ञापन

- डा. एस के मिश्रा, मुख्य कोषाधिकारी

ढाई हजार जीवित प्रमाण पत्र आए
झांसी। कोषागार में इन दिनों पेंशनरों की खूब भीड़ जमा हो रही है। यहां उनके जीवित प्रमाण पत्र जमा किए जा रहे हैं। अब तक जिले के दस हजार पेंशनरों में से ढाई हजार अपने प्रमाण पत्र जमा कर चुके हैं। इसके लिए यहां कई काउंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा राजकीय सिविल पेंशनर परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा भी पेंशनरों की मदद के लिए यहां एक अलग से काउंटर बनाया गया है। सीटीओ डा. एस के मिश्रा ने बताया कि प्रमाण पत्र 15 दिसंबर तक जमा किए जाएंगे। प्रमाण पत्र जमा न करने पर पेंशन का भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें