फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य में जैमिनी व जूनियर ग्रुप में बेबी मुस्कान प्रथम

Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के तत्वावधान में रविवार को भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। नृत्य में प्रथम जैमिनी चौरसिया, द्वितीय एकता नामदेव, सोनाली सोनी तथा तृतीय अंजली एवं संगीता रायकवार रहीं। ग्रुप नृत्य में सोनम पाल, प्रेरणा, संगीता व सूर्या ने विशेष स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में प्रथम बेबी मुस्कान व द्वितीय बेबी खुशी रहीं।
विज्ञापन

पत्रकार भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह सुशीला दुबे के मुख्य आतिथ्य व रवीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि मंडलाचार्य लल्लन महाराज एवं कमलेश मिश्रा रहे।
इसके पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाओं का आकलन होता है। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रेम कुमार रायकवार ने प्रस्तुत किया। छात्राओं ने भक्ति संगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अतिथियों का स्वागत महेश उपाध्याय, राधे चौबे, मनोज पाठक आदि ने माल्यार्पण कर किया। संचालन महामंत्री अंकुर अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें