कुंभ के दौरान विशेष पर्वों पर प्रयागराज से झांसी तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। मकर संक्रांति पर 15,16 व 17 जनवरी को प्रयागराज स्टेशन से गाड़ी नंबर 00301 प्रयागराज से सुबह 8.30 बजे चलेगी। इस ट्रेन को रास्ते के सभी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। प्रयागराज के नैनी स्टेशन से गाड़ी संख्या 00306 शाम छह बजे झांसी के लिए चलेगी।
इस ट्रेन को जसरा, शंकरगढ़, बरगढ़, डभौरा और मानिकपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। प्रयागराज के छिवकी स्टेशन से गाड़ी संख्या 00305 शाम चार बजे झांसी के लिए चलेगी। इस ट्रेन को जसरा, शंकरगढ़, बरगढ़, डभौरा और मानिकपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
पौष पूर्णिमा पर 21 और 22 जनवरी, मौनी अमावस्या पर छह फरवरी, बसंत पंचमी पर 10,11 व 12 फरवरी, माघी पूर्णिमा पर 19,20 व 21 फरवरी और महाशिवरात्रि पर्व पर चार, पांच और छह फरवरी को भी उक्त तीनों ट्रेनों का संचालन नियत समय व संबंधित स्टेशन से होगा।
उत्कल व गोंडवाना एक्सप्रेस का संचालन रहेगा प्रभावित
झांसी। बिलासपुर मंडल के चंपा स्टेशन पर नॉन इंटर लाकिंग कार्य के चलते दो ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन 28,29 और 30 जनवरी को रहेगा। इसमें 12410 निजामुद्दीन रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 28 व 29 जनवरी को रायगढ़ से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। 12409 रायगढ़ निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 29 व 30 जनवरी को बिलासपुर से निजामुद्दीन के लिए प्रस्थान करेगी।
रायगढ़ व बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी। इसीतरह 29 जनवरी को 18477 पुरी हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टाटानगर, पुरुलिया, गोमोह, गया, इलाहाबाद, कानपुर, गाजियाबाद के रास्ते चलेगी। 18478 हरिद्वार पुरी उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान की जगह गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, गया, गोमोह, पुरुलिया, टाटानगर के रास्ते चलेगी।