फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव- सुबह धीमी रही मतदान की रफ्तार-City

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज चढ़ने के साथ बढ़ा मतदान
विज्ञापन

झांसी। सर्दी के मौसम में हुए मतदान के दौरान सुबह मतदान केंद्रों पर सन्नाटा रहा, लेकिन जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, मतदान की रफ्तार भी बढ़ती गई। सर्वाधिक उत्साह नगर पंचायत बड़ागांव के मतदाताओं में रहा, उन्होंने 82.82 प्रतिशत मतदान किया। यहां 7,107 मतदाताओं में से 5,886 मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ था। सुबह मतदान केंद्रों पर सन्नाटा रहा। स्थिति यह थी कि सुबह नौ बजे तक सिर्फ नौ प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। लेकिन, धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। प्राथमिक पाठशाला बूढ़ा में मतदान की प्रक्रिया काफी धीमी थी, इस कारण यहां मतदाताओं को अपनी बारी आने के लिए एक से लेकर डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सुबह के मतदान व मतदाता सूचियों से नाम गायब होने के कारण लग रहा था कि नगर निगम क्षेत्र में मतदान बहुत कम होगा, लेकिन दोपहर के बाद मतदान की रफ्तार तेज हो गई।
विज्ञापन


मतदान प्रतिशत
निकाय 12 बजे तीन बजे
नगर निगम 22.97 40
बरुआसागर 35.97 45.27
बड़ागांव 38.40 54.07
चिरगांव 38.08 43.08
समथर 29.48 33
मोंठ 34.10 39
मऊरानीपुर 33.32 42.29
कटेरा 32.61 46
रानीपुर 39.93 50
गुरसराय 30.11 46.03
एरच 28.24 36
गरौठा 30.88 36
टोड़ी फतेहपुर 31.34 36.08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें