झांसी। देश में कोविड-19 के दस्तक देते ही 17 मार्च 2020 को किले में संचालित किए जाने वाले लाइट एंड साउंड शो को बंद कर दिया गया था। लेकिन कोविड की वैक्सीन का आगाज होते ही लगभग नौ महीने के बाद लाइट एंड साउंड शो को दोबारा से शुरू कर दिया गया है।
महारानी लक्ष्मीबाई की गौरव गाथा को बया करने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने 19 नवंबर 2008 को किले के भीतर ही लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ किया था। शो में फिल्म अभिनेता ओमपुरी व अभिनेत्री सुष्मिता सेन की आवाज में 1857 के गदर को लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से दर्शाया जाता है। शो को अंग्रेजी व हिंदी भाषा में संचालित किया जाता है। शो का समय एक घंटा तय है। लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते लगभग नौ माह पहले झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा शो को बंद कर दिया गया था। लेकिन कोरोना वैक्सीन के आते ही झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा शनिवार से लाइट एंड साउंड शो को शुरू कर दिया गया है।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते शो को बंद कर दिया था। शो लगभग नौ महीने तक बंद रहा है। जिसको दोबारा से शुरू कर दिया गया है।
ये है टिकट दर
वयस्कों के लिए 50 रुपये
विद्यार्थियों के लिए 15 रुपये
विदेशी सैलानियों के लिए 300 रुपये
यह है शो का समय
हिंदी भाषा में - 6:30 से 7:30
अंग्रेजी भाषा में - 7:40 से 8:40