संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 13 से 19 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न देशोें के शतरंज खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। झांसी के 85 साल के डॉ. रामकृष्ण गुप्ता भी हिस्सा ले रहे हैं। इस उम्र में भी शह और मात के खेल में उनका जज्बा बरकरार है।
सीपरी बाजार स्थित जर्मनी अस्पताल के पास रहने वाले डॉ. रामकृष्ण गुप्ता ने बताया कि थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए उनको आमंत्रित किया गया है। वह चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कंप्यूटिस्ट इंचार्ज के पद पर रहे हैं। 1965 से शतरंज खेल रहे हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 2008 में नागपुर में कॉमनवेल्थ गेम्स 2012 के एशियाड गेम्स में टॉप-20 में रहे। वह राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है।