फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या- नहीं सुधर सकी मोटरें, चौथे दिन भी ठप रही जलापूर्ति-City

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्या
विज्ञापन

--------
जीएम का वादा रहा अधूरा, आज करेंगे पूरा
सब हेड: नहीं सुधर सकी मोटरें, चौथे दिन भी ठप रही जलापूर्ति
क्रासर
बृहस्पतिवार को घेराव करने गए लोगों को दिया था आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
दतिया गेट सहित बीस इलाकों में पेयजल न मिलने से परेशान लोगों को जलसंस्थान के महाप्रबंधक वीएन द्विवेदी ने शुक्रवार से आपूर्ति का वादा किया था, लेकिन ये पूरा नहीं हुआ। अब महाप्रबंधक का कहना है कि शनिवार को हरहाल में आपूर्ति होगी। जलसंस्थान की मोटरें खराब होने के कारण चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है, इससे गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को जीएम का घेराव किया था।
महानगर की पुरानी आबादी वाली 20 बस्तियों में को दतिया गेट फिल्टर पर बने जलाशय से पानी की सप्लाई दी जाती है। जलाशय के पानी को पाइप लाइन में भेजने के लिए लगी 60- 60 होर्स पावर की तीन मोटरें मंगलवार को खराब हो गई थी। ठेकेदार ने बाजार से इलेक्ट्रिक मिस्त्री बुलाकर मोटरों को सुधारने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। बृहस्पतिवार को तीनों मोटरों को निकालकर गोविंद चौराहा, शिवाजी नगर और इलाइट चौराहे की अलग-अलग दुकानों पर ठीक करने के लिए डाला गया, लेकिन शुक्रवार एक भी मोटर ठीक होकर नहीं आ सकी। उम्मीद थी कि अगर एक भी मोटर ठीक हो गई तो जलापूर्ति चालू हो जाएगी। इस समस्या को लेकर इन इलाकों के लोगों ने बृहस्पतिवार को जीएम का घेराव किया था। उन्होंने शुक्रवार से आपूर्ति कराने का वादा करके लोगों का आक्रोश शांत कराया था। अब जीएम का कहना है कि शनिवार से हरहाल में आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि, पहूज नदी से आने वाले कच्चे पानी का जलशोधन दतिया गेट फिल्टर पर होता है। साफ पानी को यहां बने जलाशय में एकत्र किया जाता है। इस समस्या के कारण पहूज बांध से आने वाले पानी का जलशोधन भी बंद हो गया है।
विज्ञापन


ये क्षेत्र प्रभावित
पंचवटी, नागौजी का कुआं, शिव परिवार कॉलोनी, अंदर-बाहर उन्नाव गेट, मेवातीपुरा, पीताम्बरा कॉलोनी, गुदरी, सूजे खां खिड़की, अलीगोल, दतिया गेट, सराय, चार खंभा, लक्ष्मण गंज और आसपास क्षेत्र के लोगों को पानी न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

ये दिक्कतें
- घरों की टंकियां खाली
- टॉयलेट में पानी नहीं
- पीने के पानी की समस्या
- स्नान के लिए हैंडपंप से पानी ला रहे
- कपड़े नहीं धुल पा रहे
- सफाई नहीं हो पा रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें