फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू ने छात्र-छात्राओं को दिया अंतिम मौका

Fri, 11 Aug 2017 01:02 AM IST
amarujala
विज्ञापन
bu jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में चल रहे एमएससी कृषि और एमएड, बीपीएड कोर्सों में प्रवेश कंफर्म कराने के लिए छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया है। विद्यार्थी शनिवार तक ऑनलाइन प्रवेश कंफर्म करा सकते हैं। 
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में एमएससी कृषि की सभी ब्रांच, एमएड और बीपीएड कोर्सों की ऑनलाइन काउंसलिंग 25, 26 जुलाई और 2, 3, 4 अगस्त को हुई थी। पहली काउंसलिंग के बाद कैंपस और कॉलेजों में सीट आवंटित होने पर छात्र-छात्राओं को तीन दिन में प्रवेश कंफर्म कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद जिन छात्रों ने अब तक प्रवेश कंफर्म नहीं कराया है, उनका अंतिम मौका दिया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. रोचना श्रीवास्तव ने बताया कि 12 अगस्त तक विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश कंफर्म करा सकते हैं। 16 अगस्त को कॉलेज की लॉगिन आईडी पर सभी छात्रों की मेरिट सूची अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद बीयू कैंपस और कॉलेजों में रिक्त सीटों पर इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज आवंटन के लिए संबंधित कॉलेज में 21 अगस्त तक अपना प्रवेश कंफर्म करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड लाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रक्रिया में सिर्फ वो अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा देकर काउंसलिंग में हिस्सा लिया हो। फिर चाहें उन्हें कोई कॉलेज आवंटन हुआ हो या नहीं। निर्धारित तिथि के बाद ऑनलाइन प्रवेश कंफर्म नहीं किया जाएगा। कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के पास यह अंतिम मौका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें