फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 2,744 नमूनों की जांच में 8 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के 2,744 नमूनों की जांच में आठ नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, 27 को डिस्चार्ज किया गया। इससे जिले का रिकवरी रेट 96.14 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

ये नए मरीज कैलाश रेजीडेंसी, गुरसराय, झोकनबाग, रक्सा, नई बस्ती, एरच, सेवाराम ऑयल मिल, सैंयर गेट आदि क्षेत्रों से सामने आए हैं। अब तक जिले में 9,964 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है। इनमें से 9,580 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 211 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 35 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। जिले में अब तक 173 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा लगातार सिकुड़ता जा रहा है। 19 दिसंबर को 2,812 नमूनों की जांच में 26 नए मरीज सामने आए थे, जबकि 20 दिसंबर को 2,295 नमूनों की जांच हुई थी और इनमें से 10 में इस बीमारी का संक्रमण पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें