प्रतिभा है, तो प्रसिद्धि जरूर मिलेगी: साधना
बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका ने करगुवां जी जैन मंदिर में दी प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रसिद्ध गायिका साधना सरगम ने कहा कि अगर युवाओं में प्रतिभा है तो उन्हें प्रसिद्धि जरूर मिलेगी। चाहे वह छोटे शहरों से हों, या फिल्मी परिवार से हो। लगान, दिल, मोहरा, जो जीता वही सिंकदर सहित कई सुपर हिट फिल्मों में हिट गीत गाने वाली साधना सरगम यहां करगुवां जी जैन मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आईं थीं।
स्थानीय होटल में अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि कला में प्रतिभा का होना बेहद जरूरी है। क ई कलाकार छोटे जिलों से आये है, जिन्होंने हिंदी फिल्मों में अपना नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में फिल्म के गीत संगीत में परिवर्तन आया है। आज नये गायकों के लिए अपना जादू दिखाने का समय नहीं है। हालांकि गीत के बोल पहले की तरह आज भी अच्छे बन रहे है। उन्होंने बताया कि संगीत की शिक्षा अपनी मां और इसके बाद पंडित जसराज से ली है। फिल्मों में उन्हें मौका कल्याण जी आनंद जी ने दिया था। उन्हें गर्व है कि देश की 24 भाषाओं में गाने गाये है। इससे देश की बहु संस्कृति को जानने का अवसर मिला है।
फोटो
बाक्स
बहुत मौके है आज युवाओं के पास: पामेला जैन
कुमकुम, ये रिश्ता क्या कहलाता है सहित क ई टेलीविजन सीरियलों में गायकी प्रस्तुति कर चुकी पामेला जैन ने कहा कि गीत संगीत के क्षेत्र में बहुत मौके आज के युवाओं के समक्ष। युवाओं के लिए जरूरी है कि वह शास्त्रीय गायन में दक्षता हासिल करे। करगुवां जी जैन मंदिर में चल रहे धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग को आयी पामेला ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि निरंतर अभ्यास बहुत जरूरी है। आज टेलीविजन, फिल्मी दुनिया में आगे बढ़ने के व्यापक असर है। उनके अनुसार संगीत की शिक्षा उन्होंने भिलाई घराने से ली है और वह पहली बार झांसी आईं हैं।