फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपंचमी-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पंचमी पर पूजे गए नाग देव
सब हेड: मंदिरों में हुए विशेष पूजन और अनुष्ठान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में नागपंचमी का पर्व मंगलवार का श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गली-मुहल्लों से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर नागदेवता का पूजन महिलाओं ने विधि विधान से किया। कई शिवालयों में लोगों ने काल सर्प योग के कुप्रभाव से बचने के लिए विशेष अनुष्ठान भी किए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से बीन की धुन गली-मुहल्ले में गूंजने लगी। महिलाओं ने नाग-नागिन के जोडे़ की पूजा की और दूध पिलाया तथा सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान सपेरों को श्रद्धालुओं वस्त्र और खाद्य सामग्री दान में दी। नाग पूजा दोपहर तक चलता रहा। वहीं, श्रद्धालुओं ने प्रेमनगर के खाती बाबा मंदिर, गोपाल की बगिया, भूतनाथ स्थित सिद्ध बाबा के मंदिर में नाग देव की पूजा की। इस दौरान इन स्थानों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। वहीं काल सर्प योग के कुप्रभाव से बचने के लिए भी श्रद्धालुओं ने शिवालयों व नदियों के तट पर अनुष्ठान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें