फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 हजार जनधन खाते निष्क्रिय लाभ पाने को भटक रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। केंद्र सरकार लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए महिलाओं के जनधन खाते में 500 रुपये प्रतिमाह भेज रही है, लेकिन जिले में महिलाओं को सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि जिले में करीब 70 हजार जनधन खाते निष्क्रिय हो गए हैं। ऐसे में महिलाएं जनधन खाते से रुपये निकालने के लिए बैंकों के चक्कर काट रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सीपरी बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर महिलाएं समस्या को लेकर आक्रोश जताती नजर आईं। महिलाओं का कहना था कि बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। गरिया गांव निवासी विद्या ने बताया कि उनका खाता बैंक में संचालित है, लेकिन अब तक जनधन योजना के तहत मिलने वाली राशि नहीं आई है। बैंक के अधिकारी चक्कर लगवा रहे हैं। महिला कमर जहां, रजनी, शीला और रोशनी ने भी जनधन खाता निष्क्रिय होने की शिकायत की। महिलाओं का कहना है कि जनधन खाते सक्रिय कराने के लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं। एलडीएम अरुण कुमार का कहना है कि निष्क्रिय हो चुके जनधन खातों को सक्रिय कर दिया गया है। योजना का लाभ केवल महिलाओं को दिया जा रहा है। तय तिथि पर ही खाते में योजना के तहत राशि पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें