फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज के खिलाफ एसपी ने लिखाई रपट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन की सख्ती के साथ ही पुलिस की मुस्तैदी जांचने के लिए एसपी सिटी तड़के शहर के भ्रमण पर निकले। जहां कोतवाली व प्रेमनगर क्षेेत्र में चौराहों पर पुलिसकर्मी नदारद मिले। एसपी सिटी ने शहर कोतवाल, प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक व खंडेराव गेट चौकी इंचार्ज की रपट लिखवाकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन को लेकर जिले मेें सख्ती बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। सुबह से लेकर रात तक पुलिस की सख्ती रहती है, लेकिन रात के समय पुलिस कुछ स्थानों पर कम नजर आती है। पुलिस की मुस्तैदी भांपने के लिए मंगलवार तड़के एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने चौराहों का निरीक्षण किया। कोतवाली स्थित खंडेराव गेट चौकी इंचार्ज नजर नहीं आए। इस पर एसपी सिटी ने शहर कोतवाल समेत खंडेराव गेट चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर रपट दर्ज कराई। इसके अलावा, प्रेमनगर क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद न मिलने पर उनके खिलाफ भी रपट दर्ज कराई है। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें