फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम जांचें होने के बावजूद 63 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना वायरस का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को सामान्य दिनों की तुलना में महज 1232 सैंपलों की जांच हुई। इसके बावजूद 63 पॉजिटिव केस सामने आए। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4468 पहुंच गया है।
विज्ञापन

झांसी में कोरोना वायरस थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को 3563 सैंपलों की जांच हुई थी, तब 72 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। इसके मुकाबले सोमवार को लगभग एक तिहाई यानी 1232 सैंपलों की जांच की गई, इसमें आरटी-पीसीआर टेस्ट 53, ट्रू नेट 22 और एंटीजन किट से 1158 किट की जांच हुई। इसके बावजूद 63 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। अब झांसी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4468 हो गई है। वहीं, 73 मरीजों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। मौजूदा समय में झांसी में 808 एक्टिव केस हैं। इसमें 21 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें