फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग पूरी, रेंज को मिलेंगे 62 यातायात पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पुलिस लाइन में 62 यातायात पुलिसकर्मियों ने एक माह की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। अब इन पुलिसकर्मियों को झांसी, ललितपुर और जालौन में तैनाती मिलेगी। इससे विभाग में यातायात पुलिसकर्मियों की कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकेगा। इन सभी को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 38 यातायात पुलिसकर्मियों के सहारे पूरी यातायात व्यवस्था चल रही है, जबकि 80 जवानों की जरूरत है। कर्मचारियों की कमी के कारण यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए होमगार्ड के जवानों का सहयोग लिया जा रहा है। झांसी के साथ-साथ ललितपुर व जालौन में भी यातायात पुलिसकर्मियों की कमी है। लखनऊ से 62 यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश मिले थे। इसके बाद पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में एक माह का प्रशिक्षण दिया गया।
सोमवार को सभी की ट्रेनिंग पूरी हो गई। इनमेें 27 पुलिसकर्मियों को झांसी में तैनाती मिलेगी। अन्य को ललितपुर व जालौन में तैनात किया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान सभी को चौराहोें पर ड्यूटी के तरीके बताए गए। जाम खुलवाने व चेकिंग के तौर - तरीके भी बताए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए ब्र्रेथ एनालाइजर व वाहनों की रफ्तार जांचने के तरीके भी सिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें