फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में बढ़ाएं सुरक्षा, आईजी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में बढ़ाएं सुरक्षा, आईजी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

झांसी। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज (रेलवे) बीआर मीना ने बृहस्पतिवार को जीआरपी लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने क्वार्टर गार्द की जांच की।
विज्ञापन

जीआरपी लाइन के मीटिंग हॉल में आयोजित सैनिक सम्मेलन में उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया। अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी प्रभारियों को अपने क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों, स्टेशन व परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। अनुभाग कार्यालय में शाखा प्रधान लिपिक, सीआईए, सर्विलांस, सम्मन सेल समेत अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव को देखा। जीआरपी थाने में निरीक्षण के दौरान मालखाने व अभिलेखों की जांच के बाद मुकदमों के निस्तारण करने व वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक (रेलवे) प्रभाकर चौधरी, उपाधीक्षक राजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें