फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसौरा पुल से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौरा पुल से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौराकलां निवासी एक नवयुवक की हाइवे पुल के नीचे दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया कि युवक शादी में शामिल होने के लिए गांव में गया था, जिसके बाद देर शाम को वह मसौरा स्थित हाइवे पुल के नीचे बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीण उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्राम मसौराकलां निवासी पवन कुशवाहा (18) पुत्र महेश जो मजदूरी करता था। बुधवार की दोपहर को करीब बारह बजे वह मसौरा बैरियर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। मसौरा हाइवे पुल के नीचे से निकल रहे कुछ राहगीरों की नजर बेसुध अवस्था में पड़े पवन पर पड़ी, जिस पर उन्होंने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उसका सिर फटा हुआ था, जबकि उसके कान में भी बुरी तरह से चोट आई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद वह हाइवे पुल से नीचे गिरने की वजह से यह हादसा हुुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि उसके पिता की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व बीमारी के चलते हो गई थी। इसके बाद तीन वर्ष पूर्व उसके बड़े भाई की मृत्यु भी हो गई। घर में अब अकेली उसकी मां है, जबकि बहन की शादी हो चुकी है। यह जानकारी उसके चचेरे भाई सोनू ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें