फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कैंप,,-Lalitpur

विज्ञापन
विज्ञापन
298 कनेक्शन काटे, 76 लाख वसूले
विज्ञापन

बिजली विभाग ने शिविर लगाकर दिए नए कनेक्शन
कई क्षेत्रों में बंद रही आपूर्ति, लोग परेशान रहे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बिजली विभाग ने शनिवार को छह स्थानों पर शिविर लगाकर बकायेदारों से 76.50 लाख रुपये वसूल किए। इस दौरान 298 बकायेदारों के कनेक्शन भी काट दिए गए। हालांकि, कनेक्शन काटने के दौरान कई क्षेत्रों में बिजली को बंद रखना पड़ा। इससे लोग परेशान रहे।
बिजली विभाग ने शनिवार को रानीमहल, मुन्नालाल, सीपरीबाजार, नगरा, बिजौली सबस्टेशन और शिवाजी नगर कैश काउंटर पर वसूली शिविर लगाए।। शिविर में नए कनेक्शन देने, बकाया जमा करने, खराब मीटर बदलने, बिल संशोधन जैसी समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही जिन उपभोक्ताओं ने एक मुश्त ब्याज माफी योजना में पंजीकरण कराया था, उन उपभोक्ताओं ने बकाया जमा किया। शिविर के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए। इसमें सीपरी बाजार क्षेत्र में 38, रानी महल सबस्टेशन क्षेत्र में 41, मुन्नालाल सबस्टेशन क्षेत्र में 45, नंदनपुरा में 62, बिजौली में 56 और शिवाजी नगर में 56 कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा 71 लोगों को नए कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन


32 हजार का बिल देख उड़े होश
गनपत खिड़की निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि इस बार मीटर रीडर ने उनको दो महीने का बिल 32678 रुपये का बनाकर दिया है। जबकि, इसके पहले छह से सात हजार रुपये ही बिल आता है। घर में दो एसी पहले भी लगे थे और अब भी लगे है। बिल बने एक दिन ही हुआ और कनेक्शन काट दिया गया। इस पर उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ता से बिल जमा होने पर कनेक्शन जुड़वाने की बात कही। इससे उपभोक्ता परेशान रहा।
विज्ञापन


दो महीने से नहीं बन रहा बिल
अंदर सैयर गेट निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि दो महीने पहले उन्होंने नया कनेक्शन लगवाया था, लेकिन बिल अब तक नहीं बन रहा। उपखंड अधिकारी ने कंप्यूटर में जांच की तो पता लगा कि मीटर नंबर अभी तक सिस्टम में फीड ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें