फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी- मऊरानीपुर मार्ग होगा फोरलेन-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन होगा झांसी-मऊरानीपुर रोड
विज्ञापन

सब हेड: बेतवा नदी पर नोटघाट और धसान नदी पर देवरीघाट पुल बनेंगे
क्रासर
एनएचएआई खजुराहो कर रहा काम, जमीन अधिग्रहण के बाद मिलेगा मुआवजा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जल्द ही झांसी और मऊरानीपुर के बीच लगने वाले जाम से आपको मुक्ति मिल जाएगी। 73 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को टू-लेन से फोरलेन बनाने का काम एनएचएआई खजुराहो ने शुरू कर दिया है। फोरलेन के बीच में आने वाली बेतवा नदी के नोटघाट और धसान नदी के देवरीघाट पर पुल बनाया जाएगा। सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण होने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।
पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण इस रोड पर फोरलेन बनाने का फैसला आठ साल पहले 2009 में हुआ था। तब पैसे की कमी बताकर फाइल बंद कर दी गई। अब इस पर फिर से काम शुरू हो गया है। नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) खजुराहो को इसे बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस रोड पर 34 गांवों की 225 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण करने के लिए चिह्नित की गई है। भू-स्वामियों को जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन

इस मार्ग पर बेतवा नदी का नोटघाट पुल बना हुआ है, लेकिन सड़क को फोरलेन करने के लिए एक और पुल बनाया जाएगा। इसी तरह से देवरी बांध के पुल के बराबर एक और पुल बनाया जाएगा। कानपुर रोड से आने-जाने वाले वाहनों को शहर में आना न पड़े, इसलिए कोछाभांवर-दिगारा से बीच से बाईपास करते हुए मध्य प्रदेश बार्डर पर नाराई नाका के पास जोड़ा जाएगा, जहां से मऊरानीपुर के लिए सीधा रास्ता मिल जाएगा और ट्रैफिक का लोड शहर पर नहीं पड़ेगा।

ये गांव चिह्नित
इस मार्ग में लक्ष्मनपुरा, वनगुवां, नोटक्षीर, फुटेरा बरुआसागर, सनौरा, जगन्नाथपुरा, चिरकना, रतौसा, झांकरी, मैलोनी, रूपा धमना, डिमलौनी, मड़ा, बड़ागांव, बुखारा, भदरवारा, खिलारा, बसरिया, भड़रा, जावन, सकरार, लुहारी, भिटौरा, घुराट, बंगरा धवा, निमौनी, स्यावनी खुर्द, पचौरो, भकौरो, जलालपुरा, खरकासानी और देवरीघाट गांव शामिल हैं।

मऊरानीपुर से खजुराहो भी फोरलेन
मऊरानीपुर से खजुराहो मार्ग भी फोरलेन किया जा रहा है। यह काम मध्यप्रदेश की सरकार करा रही है। झांसी से खजुराहो तक फोरलेन करने का काम भी मध्यप्रदेश सरकार करा रही है।
विज्ञापन


तय हो रहा मुआवजा
गांव वालों की जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा राशि के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा, ताकि सड़क का निर्माण शुरू किया जा सके।
- पूनम निगम, उपजिलाधिकारी, सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें