फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 12 चौकी प्रभारी समेत 56 उपनिरीक्षकों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। एसएसपी विकास कुमार ने मंगलवार को बड़ा फेरबदल करते हुए 56 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। इनमें 12 चौकी प्रभारी शामिल हैं। ये सभी उपनिरीक्षक लंबे समय से चौकियों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब इन सभी को थानों में भेज दिया गया है।
तबादला सूची के अनुसार, ओरछा गेट चौकी प्रभारी नितीश कुमार को मोंठ, उन्नाव गेट चौकी प्रभारी अमित तोमर को उल्दन, जेल चौकी प्रभारी मोहित कुमार को समथर, विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी निखिल कुमार को गरौठा, इलाइट चौकी प्रभारी अनुज कुमार को कटेरा और बजरंग कॉलोनी चौकी प्रभारी विवेक कुमार को मोंठ थाने भेजा गया है। इसी तरह लहर गिर्द चौकी प्रभारी बृजेश कुमार साहू को हंसारी चौकी, चमनगंज चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा को मऊरानीपुर, हंसारी चौकी प्रभारी आशीष धामा को मऊरानीपुर, नैनागढ़ चौकी प्रभारी मोहित राणा को गुरसराय, पुलिया नंबर नौ चौकी प्रभारी दीपक कुमार को पूंछ और धमना चौकी प्रभारी नितीश कुमार को उल्दन थाने भेजा गया है। इसके अलावा कई उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों और चौकियों में नई तैनाती दी गई है। एसएसपी की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए
विज्ञापन
विज्ञापन

गए हैं।


तीन चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
दो चौकी प्रभारी समेत एक उपनिरीक्षक का कार्य संतोषजनक न होने की वजह से उनको एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। इनमें मंडी चौकी प्रभारी दीपक तोमर, डोंगरी चौकी प्रभारी मुकेश कुमार और एरच थाने में तैनात राजीव कांत शामिल हैं। मंडी चौकी प्रभारी रहे दीपक तोमर के साथ ही अधिवक्ताओं का विवाद हुआ था। अधिवक्ताओं ने उनके साथ धक्कामुक्की करते हुए उनका मोबाइल फोन छीन लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें