फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सहायक अध्यापक की परीक्षा में 56 फीसदी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा शनिवार को दो पालियों में हुई। पहली पाली में 56.92 और दूसरी में 56 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासन ने शुचिता और पारदर्शिता से परीक्षा कराने का दावा किया है। वहीं, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि कैल्कुलस एवं थ्री डायमेंशन के प्रश्न उलझाने वाले रहे। सामान्य ज्ञान के प्रश्न बहुत ही सरल थे।
एडीएम प्रशासन शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष-महिला शाखा) परीक्षा सुबह की पाली में 22 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें 9326 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन 5308 अनुपस्थित रहे और 4018 ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली की परीक्षा आठ केंद्रों पर हुई। इसमें 3114 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन 1370 परीक्षा में बैठे और 1744 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने बताया कि परीक्षा सकुशल एवं शांतिपूर्ण से कराने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनाई गई थी ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में समस्या न हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहे। कर्मियों को भी फोन के साथ प्रवेश नहीं करने दिया गया। अभ्यर्थियों का सामान परीक्षा केंद्र पर रखने की पूर्ण व्यवस्था की गई। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें