फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्नातक एमएलसी चुनाव में 55.34 फीसदी मतदान

Sat, 24 Oct 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। इलाहाबाद-झांसी निर्वाचन क्षेत्र से स्नातक कोटे की विधान परिषद सीट के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। नगर में बने चारों मतदान केंद्रों पर कुल 55.34 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व प्रशासनिक सतर्कता के बीच मतदान बिना किसी बाधा के पूरा हुआ। विकास खंड परिसर के दो मतदान केंद्रों पर 1,600 पंजीकृत मतदाताओं में से 815 ने अपने मत डाले। वहीं, दमेले इंटर कॉलेज के दो बूथों पर 796 में से 511 मत पड़े। सेक्टर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार व उनकी टीम ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष संपन्न कराया। पीठासीन अधिकारी रंजीत चक्रवर्ती, शिवकांत सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश सिंह और कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी समेत सुरक्षा बल मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें