बरुआ सागर। ग्राम फुटेरा के शीतला माता मंदिर में 23 अक्तूबर से श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। पहले दिन धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मानसिल माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंची। महिलाएं कलश लेकर नाचते-गाते चल रही थीं। कलश यात्रा के दौरान परीक्षित कृपाराम विश्वकर्मा अपने सिर पर श्रीमद् भागवत लेकर चल रहे थे। घट स्थापना के बाद कथावाचक विकास ठाकुर ने भागवत कथा का महत्व बताया। कृपाराम विश्वकर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना कर आरती उतारी। कथा का समापन 29 अक्तूबर को होगा। 30 अक्तूबर को हवन और 31 अक्तूबर को भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सीताराम ठेकेदार, कमलेश कुशवाह, कालीचरण कुशवाह, अखिलेश कुशवाह, काशीराम कुशवाह, अशोक कुशवाह, कैलाश विश्वकर्मा आदि ग्रामीण शामिल रहे।