फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग,,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड-
विज्ञापन

खर्च अधिक दिखाने वाले
50 करदाताओं को नोटिस
सबहेड-
-हर पहलू की जांच करेगा आयकर विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
आयकर विभाग 15 लाख से अधिक केे वार्षिक टर्नओवर वाले ऐसे करदाताओं को चिह्नित करना शुरू कर दिया है, जिन्होंने रिटर्न में पिछले वर्षों की तुलना में मुनाफा कम और खर्चा अधिक दिखाया है। झांसी सर्किल में ऐसे 50 करदाताओं को नोटिस भेजकर हिसाब पूछा गया है।
आय घोषणा योजना के तहत कंप्यूटर सिस्टम अपने आप ही ऐसे करदाताओं को चिह्नित कर लेता हैं, जिन्होंने पिछले वर्षों की तुलना में मुनाफा कम और खर्चे अधिक दिखाए हैं। टीडीएस ज्यादा लिया है। इस दायरे में 10 लाख से अधिक का रिटर्न भरने वाले करदाता आते हैं। कंपनियों के लिए यह दायरा बीस लाख रुपये से अधिक हैं। 50 करदाताओं की सूची दिल्ली से भेजी गई है। साथ ही नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। आयकर अधिकारी अब इन सभी मामलों की हर पहलू पर जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन भेजे जा रहे नोटिस
करदाताओं को मैन्यूअली के साथ-साथ ऑनलाइन भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। अगर इसके बाद भी संबंधित व्यक्ति तय तिथि में नहीं आता है तो उसे हाथों-हाथ नोटिस पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें