झांसी। कोरोना का दायरा बढ़ते ही पुलिस ने भी मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने सोमवार को पांच सौ लोगाें के चालान काटे। इसके अलावा पुलिस ने लोगों को समझाया।
जिले में अचानक कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पुलिस ने भी मास्क न पहननेे वाले और सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को इलाइट चौराहा पर चेकिंग के दौरान लोगों के चालान काटे। साथ ही, बाजारों में भी घूम-घूमकर चालान किए गए।