फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में बनाए गए 17 कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण ने मार्च माह में झांसी पर बड़ा हमला बोला है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इस माह में अब तक 142 नए मरीज सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही बढ़ गईं हैं प्रशासन की जिम्मेदारियां। जी हां, सात दिन के भीतर ही जिले में 17 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सभी जोन में अलग से मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

मंद पड़ी चुकी कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। लगातार नए मरीजों के सामने आने का सिलसिला जारी है। संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाने के लिए जिन इलाकों में मरीज पाए जा रहे हैं, उन्हें कंटेनमेंट जोन में तब्दील किए जाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। पंद्रह मार्च से लेकर अब तक जिले में 17 इलाकों को माइक्रो कंटनेमेंट जोन में तब्दील किया जा चुका है। सभी कंटेनमेंट जोन पर नजर रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।
यहां बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोन
झांसी। माइक्रो कंटेनमेंट जोन मसीहागंज, बाबूलाल कारखाने के पास, कैलाश रेजीडेंसी, श्रीराम सिटी, तलैया मुहल्ला नैनागढ़, केके पुरी कॉलोनी, गोंदू कंपाउंड, रानी महल, सांरध्रा नगर, सैंयर गेट, ईसाई टोला, सतीश नगर, आईटीआई, नई बस्ती, गांधी गंज मऊरानीपुर व शिवाजी नगर में बनाए गए हैं। विदित हो कि पूर्व में जिले में 626 कंटेनमेंट इलाके बनाए गए गए थे, जिन्हें कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के बाद समाप्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें