झांसी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के 50 विद्यालयों के ढाई सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों से एक से बढ़कर एक विज्ञान के मॉडल बनाए।
प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल सिंह यादव ने किया। जूनियर व सीनियर वर्ग में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र- छात्राओं द्वारा मॉडल प्रस्तुत किए गए। सीनियर वर्ग में एमएस मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज ने प्रथम, आदर्श इंटर कॉलेज ने द्वितीय तथा सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गोस्वामी इंटर कॉलेज एरच ने पहला, राजकीय हायर सेकेंड्री स्कूल करगुवां ने दूसरा व सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा शिक्षक इंटर कॉलेज झांसी, बड़ागांव इंटर कॉलेज, नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज, गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल भोजला, सुभाष इंटर कॉलेज पूंछ, राजकीय हाईस्कूल खजराहा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य उस्मान खान, डॉ. रामवीर सिंह, डॉ. अनिल बाजपेयी, अमित कुमार, रूपवती, रामपाल आदि मौजूद रहे।