फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के लकी का इलाज कराएंगे सोनू सूद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दांयी ओर दिल में हुए छेद का इलाज कराने को भटक रहे झांसी के लकी का इलाज कराने का जिम्मा फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने उठाया है। नौ साल के बच्चे की पीड़ा सुनकर फिल्म अभिनेता की आंखें नम हो गईं। इलाज कराने के लिए लकी का परिवार मुंबई रवाना हो गया है। दरअसल, झांसी के शिवाजी नगर निवासी मजदूर धर्मेंद्र के नौ साल के बेटे लकी का दिल दाईं ओर है। जन्म के बाद से धर्मेंद्र ने बेटे को एम्स समेत देशभर के कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराने के प्रयास किए। डॉक्टरों ने दिल में छेद होने की पुष्टि की। महंगा इलाज कराना मजदूर परिवार के लिए संभव नहीं था। पिछले दिनों नया उजाला संस्था की ओर से लकी के इलाज को लेकर सोनू सूद को ट्वीट किया गया। जिसके बाद सोनू सूद ने बच्चे के इलाज के लिए पहल की। सोमवार को धर्मेंद्र और उनकी पत्नी रानी अंत्योदय कार्ड बनवाने के लिए पूर्ति विभाग पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम ने कागजात जमा कराते हुए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की। लकी के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि अब बेटे का इलाज हो सकेगा। उन्होंने सोनू सूद का आभार जताया है। परिवार बच्चे को लेकर मुंबई रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें