फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चार गुना हुई पैरासिटामोल की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच झांसी में एक महीने में ही पैरासिटामोल और एजिथ्रोमाइसिन की बिक्री में चार गुना तक इजाफा हो गया है। इसके अलावा थ्री लेयर मास्क से सैनिटाइजर की भी खरीद लोगों ने करनी शुरू कर दी है। बिक्री बढ़ती देख दवा विक्रेताओं ने भी दवा, मास्क और सैनिटाइजर का स्टॉक बढ़ा दिया है।

झांसी में अभी भले ही कोरोना का कोई केस न हो, मगर कई राज्यों में इसके मामले बढ़ने लगे हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहने से भी लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। दवा विक्रेताओं का कहना है कि जरा सी खांसी, जुकाम और बुखार होने पर कई लोग तुरंत केमिस्ट के पास पहुंचकर दवा खरीदकर खा ले रहे हैं। पैरासिटामोल, एजिथ्रोमाइसिन, विटामिन सी से लेकर खांसी की सीरप तक इसमें शामिल है। इन कारणों से वायरल से जुड़ी दवाओं की बिक्री भी बढ़ी है।
विज्ञापन




जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और सचिव नितिन मोदी ने बताया कि पहले जहां जनपद में पैरासिटामोल की तीन से चार लाख गोलियों की प्रतिदिन बिक्री थी। वहीं, इनकी खपत अब रोजाना बढ़कर 10 से 12 लाख गोलियां हो गई हैं। सामान्य दिनों में 20,000 से 25,000 गोलियां एजिथ्रोमाइसिन की रोजाना बिकती थीं। इनकी खपत अब 80 हजार से एक लाख पहुंच गई है।
विज्ञापन


हालांकि, मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में अभी बहुत अधिक उछाल नहीं आया है। एन-95 की कोई मांग नहीं है। थ्री लेयर मास्क की बिक्री में जरूर 25 से 30 फीसदी वृद्धि हुई है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग विटामिन सी का सेवन करते हैं। इन दिनों इसकी बिक्री में भी मामूली इजाफा हुआ है। इसके अलावा सैनिटाइजर की बिक्री में भी पांच से 10 फीसदी वृद्धि हुई है। ये 50 मिलीलीटर से लेकर पांच लीटर तक अलग-अलग बोतल में मिलता है। खासकर 50 एमएल और 10 एमएल की बिक्री ज्यादा हो रही है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें